- रिपोर्ट शाहबाज़ खान रामपुर
रामपुर। जनपद रामपुर के गंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विकलांग रिटायर्ड कर्मचारी ने अपने ही घर में रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान अब्दुल रहीम खां के रूप में हुई है, जो लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा और एडिशनल एसपी अनुराग सिंह मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण (मौका-मुआयना) किया। अधिकारियों ने पूरे मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सदमे का माहौल है।
