डीआईजी मुनिराज ने स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) का किया वार्षिक निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

रामपुर (रिपोर्ट: शाहबाज़ खान): पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज ने पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अभिलेखों और विभिन्न रजिस्टरों में अंकित प्रविष्टियों का अवलोकन किया तथा उनके रख-रखाव और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और सभी आवश्यक प्रविष्टियों को समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए, ताकि अभिसूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

डीआईजी मुनिराज ने अभिसूचना इकाई के अधिकारियों को संवेदनशील मामलों पर सतर्क दृष्टि रखने, सूचनाओं का समय पर संकलन एवं विश्लेषण करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी शाहबाद, क्षेत्राधिकारी मिलक और स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.