48 घंटों बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के 48 घंटे बाद, धर्मेंद्र को आखिरकार हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वे घर लौट आए हैं और चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की तबीयत में अब काफी सुधार है। पिछले कुछ दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे, जिससे उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल था। लेकिन अब उनके स्वस्थ होकर घर लौटने की खबर ने सभी को राहत दी है।

धर्मेंद्र के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। अब यह खबर उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.