फरीदाबाद के संत नगर में 5 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आश्वासन

  • रिपोर्ट- विनोद मित्तल

फरीदाबाद के संत नगर में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात दी है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। मंत्री के पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान विपुल गोयल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसान सरकार से संतुष्ट हैं, लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के विकास कार्य विपक्ष को पच नहीं रहे हैं, इसलिए वे बेवजह विरोध कर रहे हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि सांसद, विधायक और हरियाणा सरकार के सभी मंत्री मिलकर जनता के हित में काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फरीदाबाद को आश्रम से लेकर सराय ख्वाजा तक जल्द ही एलिवेटेड पुल की सौगात मिलेगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.