ब्रेकिंग बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बदायूँ आगमन पर पुलिस लाइन में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शैलेश पाठक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बदायूँ पहुंचे, जहां उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन और DIET परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जिले से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं शिक्षा से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की संभावना है। उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
