दीपक सहारण (आई.पी.एस.) ने संभाला पुलिस अधीक्षक सिरसा का कार्यभार

ऐलनाबाद , सिरसा ( एम पी भार्गव)। दीपक सहारण (आई.पी.एस.) ने रविवार को पुलिस अधीक्षक, सिरसा के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की और जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, तथा जनसुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्राथमिक जानकारी ली।
सिरसा पहुंचने पर उनका ASP फैसल खान, डीएसपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप, डीएसपी राजेश कुमार, डीएसपी संजीव बल्हारा,डीएसपी राज सिंह गुलदस्ता भेंट से स्वागत किया।
जनाब दीपक सहारण 2014 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं और पूर्व मे रोहतक , हिसार, झज्जर,जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिरसा में उनकी नियुक्ति से जिले में कानून व्यवस्था व नशे के खिलाफ और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करने का संदेश भी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.