साइबर सैल थाना स्वार ने दिलाया इंसाफ, साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 1.17 लाख रुपये की धनराशि वापस

रामपुर, 27 जून – साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को न्याय दिलाते हुए साइबर सैल थाना स्वार, जनपद रामपुर की टीम ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹1,17,998.82 की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में की गई।

पीड़ित, निवासी अगलगा रोड मोहल्ला रसूलपुर, थाना स्वार ने 29 अप्रैल 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे कैम्पा कोला की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर किसी अज्ञात साइबर ठग ने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ₹1,17,998.82 की धोखाधड़ी कर ली थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल साइबर पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर दर्ज की।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सैल थाना स्वार ने तकनीकी संसाधनों और सूझबूझ से अभियुक्त के बैंक खातों की जानकारी एकत्र की और लगातार प्रयास कर 27 जून को संपूर्ण धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई। पीड़ित ने जनपदीय उच्चाधिकारियों और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।

साइबर सैल थाना स्वार की सराहनीय टीम:
प्रभारी निरीक्षक, स्वार – श्री प्रदीप मलिक

कांस्टेबल ऑपरेटर – श्री सुशील मान

साइबर सुरक्षा के लिए उपयोगी टिप्स:
अनजान कॉल, लिंक या वेबसाइट से दूरी बनाए रखें।

बैंक डिटेल, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

पासवर्ड मजबूत और सुरक्षित रखें।

किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर दें।

“थोड़ी सी सतर्कता से बड़ी ठगी से बचा जा सकता है। साइबर अपराध से सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.