लखीसराय(सरफराज आलम)अशोक धाम महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंच पर प्रस्तुत की गई लोक संस्कृति की झलक ने दर्शकों को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का संचार होता रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उसे प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में जिला कला,संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित कई अधिकारी एवं गण्यमान लोग मौजूद रहे।
