पशुओं के साथ क्रूरता: लगातार पशुओं को किया जा रहा है गली से गायब, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गली के लोगो का कहना आए दिन इसी तरह किए जा रहे हैं पशु गायब
मोदीनगर : गोविंदपुरी के सुदामापुरी गली नम्बर 2 से लगातार गली के कुत्तों को गायब करने का मामला सामने आया है। गली के लोगो का कहना है कि आए दिन गली से कुत्ते गायब हो रहे हैं। कुछ लोग कुत्तों को बोरी में भर यहां से ले जाते हैं। और उन्हें यहां से कही ले जाकर इनकी हत्या करके कहीं या तो फेंक देता है। या फिर कुत्तों को मारकर उनका मीट कहीं बेचा जा रहा हो।
इन सबकी आशंका जताते हुए, गली के लोगो ने आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्यवाही की मांग की जा रही है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत, जानवरों से इस तरह से शोषण करना या उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ना अपराध की श्रेणी में आता है। इस बार आरोपी कुत्ते को पकड़कर बोरी में बंद कर ले जाते हुए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। और घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। जिसके बाद क्षेत्र के लोग आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
