नवरात्र के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मार्च: नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने के लिए अपर्णा रजत कौशिक ने खुद मोर्चा संभाला और घंटों मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसपी अपर्णा रजत कौशिक लगातार ड्यूटी पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उनके साथ नितेश सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक नगर) तथा विवेक जावला (क्षेत्राधिकारी नगर) भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को बिना किसी अव्यवस्था के दर्शन करने में सुविधा मिली। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.