निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सुनी हरियाणा व्यापार मंडल की समस्याएं 

व्यापार मंडल ने शहर में निगम द्वारा चलाई जा रही सफाई व्यवस्था और नालों की सफाई के लिए भी जताया निगम का आभार।

फरीदाबाद,16 जून: हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा और बल्लभगढ़ से प्रधान प्रेम खट्टर के नेतृत्व में आज बल्लभगढ़ के व्यापारी निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा से अपनी समस्याओं को लेकर मिले ।
इस मौके पर निगम कमिश्नर ने व्यापारियों को उनकी समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा ।
इस मौके पर व्यापारियों ने निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा को अवगत कराया की बल्लभगढ़ मार्केट में कुछ दुकान है जिनकी निगम द्वारा साल 1999 में नीलामी की गई कुछ दुकानों को प्रशाशन ने ROW में दर्शा दिया है, उसको भी दुरुस्त करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने निगम कमिश्नर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार शहर के नालों की सफाई का कार्य जोरों पर है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार बरसात में पानी का कहीं ठहराव नहीं होगा।
इस मौके पर एनआईटी से विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.