‘बॉर्डर-2’ में वरुण धवन की एक्टिंग पर विवाद, प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने ट्रोल्स को बताया राष्ट्रविरोधी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि वरुण अब भी ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘जुड़वां-2’ जैसे हल्के-फुल्के किरदारों की छवि से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने ट्रोल करने वालों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि जो लोग देश के प्रतिनिधि का किरदार निभाने वाले अभिनेता को गिराने के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं, वे राष्ट्रविरोधी हैं। उन्होंने इसे भारत की फिल्म बताते हुए दर्शकों से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें शर्मिंदा करने की अपील भी की।

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि कुछ इंफ्लुएंसर्स को फिल्म और खासतौर पर वरुण धवन के खिलाफ निगेटिव पीआर करने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं। कुछ इंफ्लुएंसर्स ने कथित डील और रकम के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि कोई संगठित प्रयास फिल्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इसी मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

वहीं, वरुण धवन ने भी इस आलोचना पर संयमित प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर द्वारा लगातार उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, “इसी सवाल ने गाना हिट करा दिया, सब एंजॉय कर रहे हैं, रब दी मेहर।”

बताया जा रहा है कि फिल्म पर किसी तरह का नकारात्मक असर न पड़े, इसी वजह से प्रमोशन से दिलजीत दोसांझ को फिलहाल दूर रखा गया है, क्योंकि वे पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर से जुड़े विवाद के कारण आलोचनाओं के घेरे में आ चुके हैं।

‘बॉर्डर-2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि फिल्म का ट्रेलर अभी आना बाकी है। फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के अलावा सनी देओल, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

khabre junction

2 Comments
  1. zoritoler imol says

    Thanks for sharing superb informations. Your web-site is so cool. I am impressed by the details that you have on this website. It reveals how nicely you perceive this subject. Bookmarked this web page, will come back for extra articles. You, my pal, ROCK! I found simply the info I already searched all over the place and just could not come across. What a great web site.

    1. Khabre Junction says

      thanks

Leave A Reply

Your email address will not be published.