अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

ऐलनाबाद, 19 जुलाई( एम पी भार्गव ) अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा-2107 संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। प्रदेश प्रचार मंत्री प्रदीप कुमार सिरसा ने सभी कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने सभी को आश्वस्त किया की जिन कर्मचारियों के ईपीएफ, ईएसआई, एलडब्ल्यूएफ और अन्य समस्याएं जो भी हो वो संगठन को लिखकर दें, ताकि उनका समाधान करवाया जा सके। जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 जो एक अहम मुद्दा है उसके प्रति सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा या तो सरकार एसओपी जल्दी से जल्दी जारी करे, नहीं तो अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के मार्ग दर्शन पर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए कर्मचारी पूरी तैयारी कर रहा है, जिसकी पूर्णतया जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी । जिला संयोजक रवि कुमार शर्मा ने अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को विश्वास दिलाया कि सभी कर्मचारी संगठन के साथ तन-मन-धन से खड़े हैं और सरकार को समय रहते कर्मचारियों की मांग पूरी करनी चाहिए। इस मौके पर जिला सिरसा के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुलड़िया, प्रधान कुलविंदर कौर, योगेश सैन, सूरज कंबोज, विनोद जिला प्रचारक, अरुण जोशी, कुलदीप प्लंबर, रामनिवास प्लंबर, लखवीर सिंह माली, प्रवीण जीडीए, रंजीत उपस्थितथे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.