कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी कांग्रेस, गांधी समाधि पर कल शाम 6 बजे आयोजित होगा शहीद स्मृति दिवस
रामपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर द्वारा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर “शहीद स्मृति दिवस” का आयोजन कल दिनांक 26 जुलाई 2025, दिन शनिवार, को शाम 6:00 बजे, गांधी समाधि परिसर, रामपुर में किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए भारत माँ के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। यह दिवस देशभक्ति, बलिदान और कर्तव्यपरायणता की भावना को नमन करने का अवसर है।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, समस्त कांग्रेसजन, एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ससम्मान उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मौन श्रद्धांजलि, दीप प्रज्वलन, एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से शहीदों को स्मरण किया जाएगा।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से समय से पहुंचकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने की अपील की है।
“शहीदों की चिता पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।”
