रामपुर मे कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बन गई- डॉक्टर शहनाज़ रहमान
रामपुर मे कांग्रेस भाजपा युक्त हो गई,रामपुर मे एक व्यक्ति एक परिवार कि कांग्रेस
रामपुर: महिला कांग्रेस कि पूर्व शहर अध्यक्ष शहनाज़ रहमान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पत्र लिखकर सख्त नराज़गी का इज़हार किया उन्होंने कहा रामपुर मे कांग्रेस पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बनकर रह गई है जिसमे केवल चन्द नेताओं कि दखल अंदाज़ी रह गयी है महिलाओ के नाम पर ज़िला कांग्रेस कमेटी मे केवल लीपा पोती कि गयी है ज़िला कांग्रेस कमेटी रामपुर मे पूर्व विधायक संजय कपूर कि पत्नी लीना कपूर व उनकी साली रीना कपूर, मुतिउर्रहमान बब्लु कि पत्नी नेहा खां, वन्दना दुबे सहित अन्य ऐसी ऐसी महिलाओ को ज़िला कांग्रेस कमेटी मे लिया गया है जिनका राजनीति से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है अब रामपुर कांग्रेस सिर्फ कागज़ो तक सीमित रह गई है इससे पहले कभी रामपुर नेत्रहीन नही रहा, आज जो लोग खादी का कुर्ता पहनकर पुलिस प्रशासन कि मुखबरी करते है वही लोग दिन मे कांग्रेसी और रात को भाजपाई हो जाते है अब कांग्रेस मे ऐसे ही लोग पद पा रहे है मुझे दर्द इस बात का है कि हमारे नेता राहुल गांधी जी पुरे देश मे घूमकर कांग्रेस को मज़बूत कर रहे है और भाजपा से आमने सामने कि लड़ाई लड़ रहे है ऐसे मे रामपुर कांग्रेस के नेता कांग्रेस को मज़बूत करने के बजाये कमज़ोर करने का काम कर रहे है
उन्होंने आगे कहा रामपुर कि कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बनने से रोका जाए, रामपुर कि कांग्रेस ने अवाम का भरोसा खो दिया है.
