माउंट एवरेस्ट को बिना ऑक्सीजन फतेह करने निकले ऐलनाबाद के चाँद माही को कॉलेज स्टाफ ने दी आर्थिक मदद, मिशन बना प्रेरणा का स्रोत

ऐलनाबाद, 30 जुलाई: ऐलनाबाद के प्रसिद्ध पर्वतारोही हुकम चंद उर्फ चाँद माही का सपना माउंट एवरेस्ट को बिना ऑक्सीजन के फतेह करने का है, और यह सपना अब केवल एक व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं रहा, बल्कि पूरा क्षेत्र उनके साहस और समर्पण से प्रेरणा ले रहा है।

चाँद माही के इस महत्वाकांक्षी मिशन में सहयोग देने के उद्देश्य से राजकीय चौधरी मनीराम झोरड़ कॉलेज, मिट्ठी सुरेरां के स्टॉफ सदस्यों ने उन्हें ₹11,500 की सहयोग राशि प्रदान की है। यह सहयोग न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज की ओर से उनके प्रयासों को संवेदनशील समर्थन भी है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सज्जन कुमार और अन्य शिक्षकों का यह सहयोग चाँद माही की सफलता में अहम भूमिका निभा सकता है। एक साधारण परिवार से आने वाले चाँद माही का साहस, जज्बा और समर्पण यह सिद्ध करता है कि सपने संसाधनों के मोहताज नहीं होते, बस उन्हें पूरा करने का जुनून चाहिए।

हमें पूर्ण विश्वास है कि हुकम चंद उर्फ चाँद माही अपने मिशन में सफल होंगे और ऐलनाबाद का नाम विश्व के शिखरों तक पहुँचाएंगे।

चाँद माही की सफलता की मंगलकामनाओं के साथ,
— डॉ. एम. पी. भार्गव
सीनियर जर्नलिस्ट, ऐलनाबाद (हरियाणा)

Leave A Reply

Your email address will not be published.