सीएमआरजे कॉलेज जिले में दाखिला प्रतिशत में दूसरे नंबर पर: डा.सज्जन कुमार

ऐलनाबाद 18 जुलाई (एम पी भार्गव ) राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा ऐलनाबाद के प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने खबरें जंक्शन चैनल के विशेष प्रतिनिधि श्री एम पी भार्गव से बातचीत करते हुए बताया कि सत्र 2025-26 के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया में सीएमआरजे महाविद्यालय पूरे जिले में दूसरे नंबर पर है।और पहले नंबर पर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा है । यहां ध्यान योग्य बात यह है कि उपरोक्त दोनों महाविद्यालय के प्राचार्य का दायित्व डा.सज्जन कुमार के पास है ।उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में एम ए हिंदी के लिए पोर्टल खुल गया है जिसमें छात्र छात्राएँ दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा बीए,बीकॉम,बीएससी की फिजिकल काउंसलिंग चल रही है।जिसमें 24 जुलाई तक लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकता है।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में अब तक दाखिला प्रतिशत 73% है तथा राजकीय महिला महाविद्यालय में 78.43% है । इसके साथ ही कॉलेज में छात्राओं की संख्या बढ़ी अब तक 85 लड़कियाँ दाखिला ले चुकी है।ऐसा कालेज के इतिहास में पहली बार हुआ है । साथ ही आज एचजीटीए की नवगठित कमेटी के अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार व अन्य सदस्य और मेम्बर के साथ प्राचार्य द्वारा जलपान कराया गया और महाविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ।इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.