रामपुर | 31 जुलाई 2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आरिफ मियां को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (पेंचकस) तथा एक नीले रंग का बिना नंबर प्लेट वाला ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें बताया गया कि आरोपी आरिफ मियां पुत्र अखलाख मियां, निवासी मोहल्ला कोतवालान आम वाली मस्जिद, थाना गंज, जनपद रामपुर ने सवारी बैठाने के विवाद में वादी के पिता के सीने में पेंचकस मारकर उनकी हत्या कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर थाना सिविल लाइन में विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आज दिनांक 31 जुलाई को आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी:
हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल – पेंचकस
एक नीला ई-रिक्शा (बिना नंबर प्लेट)
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमल किशोर
उपनिरीक्षक ब्रह्म कुमार
हेड कांस्टेबल कपिल कुमार (बकल संख्या 541)
कांस्टेबल मोहित कुमार (बकल संख्या 1801)
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
