रामपुर: उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित बनी फिल्म सिनेमाघर में लगाने को लेकर विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा घर मालिकों से अनुरोध किया कि वह फिल्म अपने सिनेमा घरों में लगाये जो की 19 सितंबर को रिलीज हुई है लेकिन अभी तक किसी भी सिनेमा हॉल में फिल्म नहीं लगी है, विश्व हिंदू महासंघ भारत के जिलाध्यक्ष के योगेश यादव के नेतृत्व में विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने नगर रामपुर के विभिन्न सिनेमा हॉल मालिकों से विनम्र अनुरोध किया जिस पर सिनेमा हॉल मालिकों द्वारा अगले हफ्ते तक फिल्म को लगाने का आश्वासन दिया गया, पदाधिकारी में संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश यादव गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पवन यादव जिला महामंत्री कपिल शर्मा के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
