सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने हजारों रुपए की 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू किया
ऐलनाबाद 16 अप्रैल ( एम पी भार्गव ) जिला पुलिस के दिशा निर्देश अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव उमेदपुरा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को हजारों रुपए की 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान प्रगट सिंह पुत्र गुरचरण सिंह व गुरमेल सिंह उर्फ गेलू पुत्र लाला राम निवासियान गांव मल्लेकां जिला सिरसा के रुप में हुई है । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद से सिरसा रोड़ होते हुए गांव मल्लेकां की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव उमेदपुरा के पास पंहुची तो सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान युवक आते दिखाई दिए । उक्त मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल नीचे गिर गया । पुलिस पार्टी ने उक्त मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू कर मोटरसाइकिल वापस मोड़ने के बारे में पूछताछ की तो दोनों युवक कोई संतोषजन जबाब नही दें पाए । पुलिस पार्टी ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली,तो उनके कब्जा से 7 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हेरोइन को कब्जा में लेकर गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
