सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने 32 बोर अवैध पिस्तौल सहित एक युवक को दबोचा 

ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव ) जिला पुलिस के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव दलीप नगर क्षेत्र से एक युवक को 32 बोर अवैध पिस्तौल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ धीरू पुत्र चंचल सिंह निवासी दयालपुरा भाईका,जिला बठिंडा, पंजाब हाल करमगढ़ थाना सदर डबवाली के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान जीवन नगर से होते हुए डबवाली रोड की तरफ जा रहे थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव दलीप नगर क्षेत्र में पहुंची तो ढुडियांवाली वाली की तरफ से एक व्यक्ति पैदल चलकर आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जा से 32 बोर अवैध पिस्तौल बरामद हुआ । सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत थाना रानियां में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अवैध असलाधारकों की इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.