Christmas 2025: क्रिसमस पर गिफ्ट देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, वास्तु के अनुसार इन चीजों से करें परहेज

हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे अब सभी धर्मों के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन बाजारों में रौनक रहती है, घरों में क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं और परिवार व दोस्तों के बीच गिफ्ट देने की परंपरा निभाई जाती है। उपहार देकर लोग एक-दूसरे के जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

हालांकि, क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट चुनते समय कई लोग असमंजस में रहते हैं कि क्या देना शुभ रहेगा और क्या नहीं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्लेख किया गया है, जिन्हें उपहार में देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को गिफ्ट करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव और परेशानियां आ सकती हैं।

क्रिसमस पर गिफ्ट में न दें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस के अवसर पर भगवान की मूर्ति गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। मान्यता है कि मूर्ति को घर में स्थापित करने और उसकी देखभाल से जुड़े कई नियम होते हैं। यदि इन नियमों का पालन न हो पाए तो इसका नकारात्मक प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है।

इसके अलावा किसी को भी धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, तलवार या ज्वलनशील पदार्थ उपहार में नहीं देने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को गिफ्ट करने से आपसी रिश्तों में कटुता आ सकती है।

वास्तु के अनुसार रुमाल और पेन भी उपहार में नहीं देने चाहिए। मान्यता है कि इन्हें गिफ्ट करने से देने और लेने वाले दोनों के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।

गिफ्ट में बिजनेस से जुड़ी कोई भी वस्तु देने से भी परहेज करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे संबंधित व्यक्ति को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक एक्वेरियम, झरना, कछुआ जैसी वस्तुएं और कांटेदार पौधे भी उपहार में नहीं देने चाहिए। इनसे आर्थिक परेशानियों और जीवन में अस्थिरता आने की आशंका मानी जाती है।

समझदारी से करें गिफ्ट का चयन
क्रिसमस खुशियों और प्रेम का पर्व है, इसलिए गिफ्ट का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। वास्तु के अनुसार शुभ वस्तुओं का चयन करने से रिश्तों में मिठास बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.