मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में पर्यटन थाने के भवनों का किया लोकार्पण

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद मथुरा में पर्यटन थाना वृंदावन के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का लोकार्पण किया और परिसर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

यह पर्यटन थाना अत्याधुनिक सुविधाओं और स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम से लैस है। यहां बहुभाषी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सहायता मिल सकेगी। इसके साथ ही 24×7 सहायता केंद्र की व्यवस्था भी की गई है, जो पर्यटन और तीर्थाटन को नई गति देने में सहायक होगा।

पर्यटन थाने में महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है। इससे ब्रज यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से वृंदावन आने वाले पर्यटकों और भक्तों को बेहतर सुरक्षा और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.