उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी भर्ती परीक्षा 5 अक्टूबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने घोषणा की है कि मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन भर्ती/चयन वर्ष 2020 से 2025 (01-07-2020 से 30-06-2026) तक की कुल 176 रिक्तियों के सापेक्ष विभागीय परीक्षा आगामी 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय, ओल्ड कैम्पस, यूनिवर्सिटी रोड, बादशाहबाग, हनुमान सेतु के निकट, लखनऊ-226007 में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक सम्पन्न होगी।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग समयानुसार, 5 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे निर्धारित वर्दी में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in पर अवलोकन करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.