चंडीगढ़ कोठी ओवरस्टे मामला: हुड्डा का 16.5 लाख पैनल रेंट माफ करने का प्रस्ताव

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

मुझको राणा जी (नायब सैनी) जी माफ करना, गलती मेरे से हो गई – भूपिंदर सिंह हुड्डा।
मामला चंडीगढ़ में सरकारी कोठी में ओवरस्टे का साढ़े सोलह लाख के पैनल रेंट का।

आज के “दैनिक जागरण” अखबार में छपी खबर पढ़ी तो पहले तो यकीन नहीं हुआ, फिर सोचा कि ठीक ही छपा होगा। खबर आज होने वाली हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग बारे है।

खबर में लिखा है, “कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पैनल रेंट माफ करने का प्रस्ताव है। यह पैनल रेंट अगस्त 2024 से 2025 के अंत तक की अवधि का है, जब हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिला था और इस अवधि के दौरान हुड्डा चंडीगढ़ के सेक्टर सात स्थित सरकारी आवास में रहे, जिस पर ओवरस्टे के चलते पैनल रेंट लगा।”

खबर में चौकाने वाली बात यह है कि हुड्डा की ओर से इसे माफ करने का अनुरोध किया गया है, जिस पर कैबिनेट निर्णय ले सकती है।

मुझे नहीं लगता कि हुड्डा ने पैनल रेंट माफ करने का अनुरोध किया हो, लेकिन मैं खबर को सच मान रहा हूं।

दुमछला:
नायब सिंह सैनी तो दरियादिल हैं, वे माफ कर देंगे।

सवाल यह पैदा होता है कि हुड्डा को सरकारी कोठी में रहने का ऐसा क्या लालच था कि उन्होंने ओवरस्टे किया? अगर ओवरस्टे किया तो फिर पैनल रेंट क्यों नहीं भरते?

अगर आपको इसके लिए सीएम से गुहार लगानी पड़े, तो आप कैसे सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करेंगे?

हुड्डा साहिब, आप साधन सम्पन्न हैं, पैनल रेंट भर सकते हैं। नहीं तो आपने सीएम रहते जिन बिल्डरों को ओब्लाइज किया है, वो भर देंगे?

अगर सैनी साहब हुड्डा का पैनल रेंट माफ करते हैं, तो किसी भी कर्मचारी से ओवरस्टे का पैनल रेंट वसूल नहीं करना चाहिए।

वैसे हुड्डा साहिब ने तो यह सरकार से पास करवा दिया था कि पूर्व सीएम को सारी उम्र सरकारी मकान मिले, लेकिन मनोहर लाल ने फैसला बदल दिया। वरना अब हुड्डा को पैनल रेंट माफ करने के लिए सीएम सैनी के आगे गिड़गिड़ाना नहीं पड़ता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.