एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र के प्रयास से चकरोड विवाद का हुआ निस्तारण, सड़क निर्माण कार्य शुरू

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर भोगांव–पचेवरा मार्ग पर लंबे समय से लंबित चकरोड विवाद का सफल समाधान कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस कार्य में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बन सकी।

उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने बताया कि काश्तकारी भूमि और चकरोड की सीमा को लेकर विवाद होने के कारण मार्ग पर मिट्टी डालने का कार्य रुका हुआ था। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी, पुलिस बल, लोक निर्माण विभाग (PWD), लेखपाल तथा ग्राम प्रधान के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की और आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया। विवाद सुलझने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है और चकरोड पर मिट्टी डालने का काम तेजी से किया जा रहा है।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान आपसी सहमति और कानून के दायरे में किया जाएगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.