लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने अग्निशमन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। नए आदेशों के तहत कई जनपदों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नीचे देखिए तबादलों की पूरी सूची—
- राजीव पांडेय को CFO मुरादाबाद बनाया गया है। उन्हें बिजनौर का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
सुरेंद्र सिंह को CFO मेरठ नियुक्त किया गया है।
सुभाष कुमार को CFO फतेहगढ़ बनाया गया है, साथ ही उन्हें मैनपुरी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अनूप सिंह को CFO उन्नाव नियुक्त किया गया है, साथ ही वे FSTC उन्नाव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
अनिमेष सिंह को CFO बाराबंकी बनाया गया है।
प्रतीक श्रीवास्तव को CFO कानपुर देहात नियुक्त किया गया है।
तबारक हुसैन को CFO ललितपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
सत्येंद्र पांडे को CFO फिरोजाबाद बनाया गया है, और साथ ही उन्हें इटावा का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है।
चंद्रमोहन शर्मा को CFO प्रयागराज का कार्यभार सौंपा गया है।
इन तबादलों के पीछे विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना और फील्ड में कार्यरत अधिकारियों के बीच संतुलन स्थापित करना बताया जा रहा है।
