रामपुर में निर्माणाधीन क्रिकेट मैदान का सीडीओ ने किया निरीक्षण

रात्रिकालीन प्रशिक्षण के लिए लगेंगी फ्लड लाइटें, पवेलियन और हरियाली पर विशेष जोर

रामपुर: मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने रामपुर के सिंगन खेड़ा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

रात्रिकालीन अभ्यास के लिए फ्लड लाइटें
सीडीओ ने जानकारी दी कि रात्रिकालीन प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन को ध्यान में रखते हुए मैदान में 6 फ्लड लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त रोशनी मिल सकेगी।

पवेलियन, स्टेज और घास की गुणवत्ता पर ज़ोर
खेल मैदान को बेहतर बनाने हेतु 200 से 300 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के लिए पवेलियन और स्टेज निर्माण के निर्देश दिए गए। साथ ही, मैदान में उच्च गुणवत्ता की घास बिछाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

मैदान के चारों ओर होगा मेगा प्लांटेशन
सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि खेल परिसर के चारों ओर मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़े और वातावरण भी अनुकूल बना रहे।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी
निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सैदनगर और संबंधित ग्राम पंचायत सचिव भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.