CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट: आज घोषित होगा परिणाम, ऐसे करें चेक

cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और umang.gov.in पर उपलब्ध होंगे परिणाम

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 घोषित करने जा रहा है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

CBSE ने इससे पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिया है।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
परीक्षा में शामिल छात्र रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर की मदद से अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र UMANG मोबाइल ऐप, DigiLocker और IVRS सिस्टम के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025: कब हुई परीक्षा?
CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच पेन-पेपर फॉर्मेट में आयोजित की गई थीं। इस बार कुल 24.12 लाख छात्र 84 विषयों की परीक्षाओं में शामिल हुए।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: पिछले वर्षों में कब आया परिणाम?

  • 2024: 13 मई
  • 2023: 12 मई
  • 2019: 6 मई
  • 2022: 22 जुलाई (कोविड के कारण देरी)
  • 2021: 3 अगस्त (कोविड के कारण देरी)
  • 2020: 13 जुलाई (कोविड के कारण देरी)

CBSE 10वीं रिजल्ट 2024: कैसा रहा प्रदर्शन?
पिछले वर्ष 2024 में कुल 2,23,88,27 छात्रों ने परीक्षा दी थी। कुल पास प्रतिशत 93.60% रहा, जो 2023 के मुकाबले 0.48% अधिक था।

  • 47,000 से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
  • 2 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
  • लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, पास प्रतिशत 94.75% रहा।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: इस बार नया प्रोसेस और सुविधा
CBSE ने इस बार DigiLocker खाते को एक्टिवेट करने के लिए 6-अंकों का “एक्सेस कोड” जारी किया है।

  • यह एक्सेस कोड स्कूलों के डिजीलॉकर अकाउंट में उपलब्ध कराया गया है।
  • छात्र अपने स्कूल से कोड प्राप्त कर ‘Issued Documents’ सेक्शन में अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।

CBSE रिजल्ट 2025: री-इवैल्युएशन प्रक्रिया में बदलाव
CBSE ने इस साल रिजल्ट से जुड़ी शिकायतों की प्रक्रिया को भी संशोधित किया है। अब छात्रों को सबसे पहले आंसर शीट की फोटोकॉपी मंगवानी होगी, फिर वे मार्क वेरिफिकेशन या री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पहले यह प्रक्रिया विपरीत क्रम में होती थी।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
CBSE परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। अगर कोई छात्र 1 अंक से पास होने से चूकता है तो बोर्ड द्वारा ग्रेस मार्क्स देने पर विचार किया जा सकता है।

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: असंतुष्ट छात्रों के लिए सप्लीमेंटरी और सुधार परीक्षा
जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, उनके लिए सप्लीमेंटरी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे मूल्यांकन पुनः जांच (Verification) और सुधार परीक्षा (Improvement) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को प्रति विषय ऑनलाइन शुल्क देना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.