रामपुर: युवा कांग्रेस पदाधिकारीयों ने सैदनगर के ग्राम काशीपुर मे लोगो को मिठाई खिलाकर जातिय जनगणना की खुशी मनाई, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने कहा देश की जनता लंबे समय से जातीय जनगणना के माध्यम से सामाजिक न्याय की मांग करती रही है। राहुल गांधी ने जनता की आवाज में अपनी आवाज मिलाई, संसद से लेकर सड़क तक इस बात को दोहराया कि जातीय जनगणना कराई जाए और उसके आंकड़ों के मुताबिक सामाजिक न्याय किया जाए। यह राहुल गांधी कि बड़ी जीत है उन्होंने हमेशा देश हित में बात की है उन्होंने हमेशा कमजोरों की मदद की है यही वजह है कि सरकार को उनकी मांग मानना पड़ी
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनी कपूर ने कहा राहुल गांधी ने जनता से वादा किया था कि हम हर हाल में जाति जनगणना करवाकर रहेंगे। विपक्षी पार्टी के रूप में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान “जातीय जनगणना एवं हिस्सेदारी न्याय” को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया और बार-बार ये मांग दोहराई। यह देश की जनता और राहुल गांधी की प्रतिबद्धता की जीत है कि आज केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने को मजबूर हुई है। कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय करने और हर वर्ग को उचित हिस्सेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मोके पर अज़ीममुद्दीन,मोहम्मफ फाजिल,अनिल सैनी,गगन अरोड़ा,रिजवान लाला, ओसामा,रवि राज,राजेश कुमार,मोमिन खां,बाबू अली,ज़ीशान रज़ा,लव कुमार,विक्की नफीस,अमित कुमार आदि लोग मोजुद रहे.
