सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फरीदाबाद में चला बुलडोजर, ओखला एंक्लेव में मकान और दुकानें ध्वस्त

फरीदाबाद। Supreme Court of India के आदेश पर डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को भी तोड़फोड़ अभियान जारी रखते हुए कई मकानों और अस्थायी भवनों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को खाली कराया गया।

डीटीपी इंफोर्समेंट के अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि ओखला एंक्लेव स्थित दुर्गा बिल्डर के पास कार्रवाई करते हुए टीम ने 10 बड़े मकानों और 15 अस्थायी दुकानों को गिरा दिया। यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में अभियान चलाया गया था, जिसमें 12 दुकानों और 8 मकानों को तोड़ा गया था। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.