बदायूं, 21 जनवरी 2026।समाजवादी पार्टी के बदायूं संसदीय क्षेत्र से माननीय सांसद श्री आदित्य यादव दिनांक 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को जनपद बदायूं के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह थाना उझानी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुढानरसिंहपुर स्थित मैन्था फैक्ट्री हादसे में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, माननीय सांसद अपरान्ह 12.00 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वसावनपुर पहुंचेंगे, जहां वह हादसे में मृतक जुगेन्द्र यादव के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 2.00 बजे विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर के ग्राम पसेई में मृतक विवेक यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं अपरान्ह 3.00 बजे विधानसभा क्षेत्र दातागंज के ग्राम मुडसेना पहुंचकर मृतक वीरभान सिंह यादव के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
इसके बाद माननीय सांसद श्री आदित्य यादव अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान वह विभिन्न गांवों एवं कस्बों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनेंगे तथा आमजन, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे।
khabre junction
