बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव रविवार, 04 जनवरी 2026 को अपने निज निवास पर जनता की समस्याएं सुनेंगे। सांसद अपने आवास डी.एम. रोड, सिविल लाइंस, बदायूं में प्रातः 9:00 बजे से जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक सांसद से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं, सुझाव और मांगें उनके समक्ष रख सकेंगे। सांसद आदित्य यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।
जनता दर्शन कार्यक्रम के पश्चात सांसद आदित्य यादव लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी सहभाग करेंगे।
khabre junction
