ब्रेकिंग न्यूज़: सपा नेता आज़म खान की जेल से रिहाई अटकी, बेल बांड में गलत पता दर्ज होने से रुकी प्रक्रिया
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई में एक नया मोड़ आ गया है। बेल बांड (जमानतनामा) में गलत पता दर्ज होने के कारण उनकी रिहाई की प्रक्रिया रोक दी गई है।
जेल प्रशासन के मुताबिक, किसी भी कैदी की रिहाई के लिए बेल बांड में सही और पूरा पता दर्ज होना आवश्यक है। लेकिन आजम खान के दस्तावेजों में दर्ज पता गलत पाया गया। इसी वजह से उनकी रिहाई की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि अब नए दस्तावेज सही कर लाए जाने के बाद ही आजम खान की रिहाई दोबारा प्रक्रिया में जाएगी।
इस बीच, सीतापुर जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। लोग अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिलहाल सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि दस्तावेज कब तक सही किए जाते हैं और आजम खान की रिहाई आखिर कब पूरी हो पाती है।
