ब्रेकिंग न्यूज: नेपाल में आपातकाल की घोषणा, आर्मी को सौंपी गई देश की सुरक्षा

काठमांडू। नेपाल में हालात तेजी से बदलते हुए आज देर रात बड़ा फैसला लिया गया है। नेपाल की अंतरिम सरकार की मुखिया सुशीला कार्की ने शपथ लेने से पहले ही देश में आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी। यह आपातकाल आज रात 12 बजे से पूरे देश में प्रभावी होगा।

अंतरिम कैबिनेट की अहम बैठक में लिए गए इस निर्णय के अनुसार अब देश की सुरक्षा की कमान नेपाल आर्मी के हाथों में होगी। सरकार ने यह कदम आंतरिक हालात और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए उठाया है।

इसके साथ ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एक शक्तिशाली आयोग गठित करने का भी ऐलान किया गया है, जो विशेष शक्तियों के साथ कार्य करेगा।

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अपने संबोधन में नेपाल और नेपाल से कवरेज कर रहे भारतीय मीडियाकर्मियों की हिम्मत और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा –
“इस कठिन परिस्थिति में सच्चाई और तथ्य दुनिया तक पहुँचाने का आपका समर्पण सराहनीय है।”

नेपाल में आपातकाल की घोषणा ने न केवल पड़ोसी देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता और चर्चा को बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में नेपाल की राजनीति और सुरक्षा हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.