ब्रह्माकुमारी आनंद सरोवर,सिरसा में बीके बिंदु दीदी का अलौकिक 49वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

ऐलनाबाद,22 दिसंबर (एम पी भार्गव ): ब्रह्माकुमारी आनंद सरोवर, सिरसा की इंचार्ज बीके बिंदु दीदी का आलौकिक 49वां जन्मदिवस आध्यात्मिक वातावरण एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी संगमनाथ जी ने उन्हें विशेष शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन प्रदान किए।
नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व पार्षद श्रीमती मीनू भट्टी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे और बीके बिंदु दीदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिंदु दीदी का जीवन समाज को आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों की दिशा में प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में बीके रामनिवास , बीके रानी दीदी, बीके लक्ष्मी दीदी, बीके प्रेरणा दीदी, बीके सुखपाल बहन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बीके बिंदु दीदी ने कहा कि आत्मिक शांति एवं सेवा भाव से ही समाज में सच्चा परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.