चुनावी रणभूमि के प्रथम योद्धा हैं बूथ अध्यक्ष: हरीश गंगवार

स्वार नगर मंडल प्रवास के दौरान बोले जिलाध्यक्ष हरीश गंगवारबूथ अध्यक्षों और सेक्टरों संयोजकों के साथ की बैठक, पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आहवान

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि बूथ अध्यक्ष चुनावी रणभूमि के प्रथम योद्धा हैं। उन्हीं योद्धाओं के त्याग और मेहनत का परिणाम है कि आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार स्वार विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। उन्होंने स्वार नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी संगठन की प्रथम और सबसे मजबूत कड़ी हैं। किसी भी चुनाव की सफलता बूथ स्तर की मजबूती पर ही निर्भर करती है। यदि बूथ अध्यक्ष सक्रिय और जागरूक हैं, तो संगठन की जड़ें भी उतनी ही गहरी होंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों, विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी सबसे पहले बूथ अध्यक्षों पर होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर बूथ को संगठनात्मक रूप से सक्रिय बनाएं और प्रत्येक मतदाता से संवाद स्थापित करें। जिलाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों से संगठनात्मक दृष्टि से सुझाव भी मांगे, ताकि जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सुझावों के बिना कोई भी संगठन मजबूत नहीं हो सकता। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को यह संदेश दिया कि वे संगठन के प्रति निष्ठावान रहते हुए समर्पण और ईमानदारी से अपने-अपने क्षेत्रों में काम करें, ताकि पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर उभरे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र दिवाकर, मंडल प्रभारी तरनजीत ग्रोवर, जिला उपाध्यक्ष महेश मौर्य, जिला मंत्री महेंद्र सैनी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, लक्ष्मीकांत सैनी, महेंद्र मौर्य, राजेश शर्मा, दिलीप अरोड़ा लालमन तोमर, अमित चंद्रा, लाल सिंह सैनी, अमित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.