कोलकाता IPL मैच के बीच मिली बम धमाके की धमकी, ईडन गार्डन्स पर हाई अलर्ट

KKR और CSK के मैच के दौरान मिली धमकी

नई दिल्ली: IPL 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इसी दौरान एक अनजान ईमेल अकाउंट से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की आधिकारिक मेल आईडी पर बम धमाके की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया।

पुलिस और एजेंसियां मौके पर, सुरक्षा सख्त
धमकी भरे मेल के मिलते ही कोलकाता पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं। ईडन गार्डन्स स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरा स्टेडियम परिसर हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दर्शकों और आयोजकों में हलचल, मैच जारी
धमकी के कारण दर्शकों और आयोजकों के बीच हलचल का माहौल है, लेकिन कोलकाता पुलिस का कहना है कि फिलहाल मैच जारी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.