कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने पेश की मिसाल, छोड़ी सांसद की सैलरी, भत्ते और सभी सरकारी सुविधाएं- दूसरे भी अनुसरण करे- शुरुआत मंत्री मनोहर लाल कृष्ण पाल गुजर और राव इंद्रजीत से

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने पेश की मिसाल, छोड़ी सांसद की सैलरी, भत्ते और सभी सरकारी सुविधाएं।

कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए सांसद के तौर पर मिलने वाली अपनी सैलरी, सभी सरकारी भत्ते और सुविधाएं छोड़ने का फैसला लिया है। संसद सचिवालय के अनुसार उन्होंने एक कदम आगे बढ़ाते हुए न केवल वेतन बल्कि सांसदों को मिलने वाले सभी सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं भी पूरी तरह त्याग दी हैं।

बताया जा रहा है कि पूरे देश में नवीन जिंदल ऐसे अकेले सांसद हैं जिन्होंने अपनी इच्छा से सांसद पद से मिलने वाली इन सभी सुविधाओं को छोड़ दिया है। उनके इस फैसले की क्षेत्र और देशभर में चर्चा हो रही है और लोग इसे जनसेवा की मिसाल बता रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.