Birthday special: कभी बने विलेन तो कभी हीरो…बड़ी- बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा नाम लेकिन आज भी सिंगल है अक्षय खन्ना

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को डेट करना चाहते थे अक्षय खन्ना

नई दिल्ली। 70- 80 के दशक के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना आज अपना 48वां जन्मदिन मनाने जा रहे है…करिश्मा जैसी फिल्म अभिनेत्री का रिश्ता आने के बाद भी अक्षय खन्ना आज भी कुंवारें है…ऐसा इसलिए कि उन्हें बच्चे पसंद नही है….औऱ वे शायद वैवाहिक रिश्ते को ज्यादा दिन निभा नही सकते ….ऐसा हम नही कह रहे है बल्कि अक्षय ने खुद एक इन्टरव्यू में इस बात खा खुलासा किया था..

जीवन परिचय
अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 में मुंबई में हुआ था। अक्षय की मां का नाम गीतांजलि खन्ना था। कविता खन्ना इनकी सौतेली मां है। इनके बड़े भाई राहुल भी एक बॉलीवुड अभिनेता हैं। साक्षी खन्ना और श्रद्धा खन्ना भी इनकी सौतेली बहनें है।

पढ़ाई
अक्षय खन्ना ने अपनी शुरुआती पढाई लॉरेंस स्कूल, लवडेल, तमिलनाडु से की। इसके बाद अक्षय ने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से स्नातक किया। इसके अलावा उन्होंने नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से अभिनय की बारीकियां भी सीखी।

 

करियर
अक्षय ने बॉलीवुड में फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू किया था। उसके बाद अक्षय मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर में नजर आये। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे- फिल्म आ लौट चलें, फिल्म ताल, ‘दिल चाहता है’, ‘हमराज’ नो प्रॉब्लम, तीसमार खान, शादी से पहले, मेरे बाप पहले आप ..ऐसी तमाम फिल्मे है जिसमें उन्होंने दमदार एक्टिंग से जनता का दिल जीत लिया..हालांकि..इनमें से कुछ फिल्मों मे वे हीरो बने तो किसी में विलेन….कभी सराहना हुई तो कभी आलोचना…

उपलब्धियां
फिल्म बॉर्डर में अक्षय खन्ना को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पहला फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामंकन मिला था। इसके अलावा 2001 की फिल्म ‘दिल चाहता है’ के लिए अक्षय को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, “स्क्रीन पुरस्कार” और “जूरी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। अक्षय को 2007 में भी ऑस्ट्रेलियन इंडियन फिल्म फेस्टिवल की तरफ से फिल्म ‘गांधी माई फादर’ के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार” से नवाजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.