महापर्व छठ में वेतन नहीं मिलने से बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी,संघ के वरिष्ठ नेता सत्य प्रकाश ने जताया विरोध

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम 

लखीसराय।सूर्योपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर एक ओर छठवर्ती श्रद्धालु आस्था में लीन हैं। तो वहीं लखीसराय जिले के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।संघ के वरिष्ठ नेता सत्य प्रकाश ने खबरें जंक्शन से एक विशेष वार्ता में सर्वप्रथम लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर लखीसराय जिले वासियों सहित संपूर्ण देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से कामना की है की संपूर्ण देश में खुशहाली और समृद्धि आए।इस बीच उन्होंने लखीसराय जिला शिक्षा विभाग के प्रति अपनी खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि छठ जैसे महापर्व के अवसर पर शिक्षकों को वेतन न मिलाना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने जिले के डीएम मिथिलेश मिश्र से मांग किया है कि इसमें विशेष पहल कर अविलंब शिक्षकों का वेतन भुगतान कराया जाए।वहीं एक सवाल के जवाब में शिक्षक संघ के नेता सत्य प्रकाश ने कहा कि बिहार के लाखों शिक्षक बिहार के उज्जवल भविष्य और नया बिहार की कल्पना को ध्यान में रखते हुए वोट करने का निर्णय लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.