पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिहार में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य बड़े पैमाने पर पूरा किया गया है। इस प्रक्रिया में राज्य के 90,217 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने न सिर्फ अपने बूथों पर मतदाता सूची को अपडेट किया, बल्कि एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।
ज्ञानेश कुमार ने कहा, “मैं बिहार के सभी मतदाताओं से आह्वान करता हूं कि जिस तरह हम अपने त्योहारों को उल्लास और श्रद्धा से मनाते हैं, उसी प्रकार लोकतंत्र के इस महापर्व यानी चुनाव में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”
उन्होंने जानकारी दी कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले राज्य में चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है। इसके लिए SIR कार्यक्रम 24 जून 2025 को शुरू किया गया था, जिसे तय समय सीमा तक सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
Bihar Election 2025: कब होंगे चुनाव?
हालांकि अभी तक चुनाव की तारीखों (Bihar Election 2025 Date) की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विधानसभा कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
#WATCH पटना, बिहार: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कहा, "बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं…बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न होंगे…चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया…SIR 24 जून,… pic.twitter.com/EQoAVwAZgW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025
