भृगु ऋषि जयंती धूमधाम से संपन्न

पुष्कर ,पुष्कर ( ऐलनाबाद ) 13 मई ( डॉ एम पी भार्गव )अखिल भारतीय भृगुवंशी ब्राह्मण समाज धर्मशाला पुष्कर द्वारा आयोजित भृगु जयंती पर भामाशाह व ज्योतिषाचार्य सम्मान समारोह का आयोजन सफल रहा।
इस पावन अवसर पर सभी समाज बंधुओं, आयोजकों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं आवाज न्यूज बंधुओं के सहयोग और सहभागिता रही।
अध्यक्ष धर्मेंद्र भार्गव निमोद ने कंहा प्रतिभाओं के सम्मान से नई प्रतिभाओं का जन्म होता है
कोषाध्यक्ष सतपाल भार्गव ने कहा ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे आगामी परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने वाले भार्गव समाज के विद्यार्थियों का सम्मान, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान जैसे कार्यक्रम जून में होगा।
धर्मेंद्र भार्गव पिपलाद ने कहा अध्यक्ष धर्मेंद्र भार्गव,कार्यकारिणी और सभी समाज बंधुओं का आभार, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।
पधारे हुए सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद करते हुए कहा आपने अपना बहुमूल्य समय समाज को दिया है जो प्रशंसनीय है
भामाशाह एवं ज्योतिषीयों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम कि शुरुआत हवन एवं भृगु जी महाराज कि आरती कर के कि गई।
मुख्य अतिथि मनोज भगत जिलाध्यक्ष नागौर कांग्रेस युवा बुथ कांग्रेस, पुर्व अध्यक्ष युनिवर्सिटी अजमेर केलाश भार्गव भङसिया गोपाल भार्गव पुष्कर रामेश्वर चांदारुण नेमीचंद किसनगढ़ गोतम भार्गव खामटा रहें।
अध्यक्ष धर्मेंद्र भार्गव ने कहा हमें हमारे समाज को शिक्षित करना चाहिए तथा शिक्षा के प्रति बच्चों को आकर्षित करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.