दिल्ली के माल के साथ दो लोग भोजपुर में गिरफ्तार
संदिग्ध वाहन चेकिंग में मिली सफलतागिरफ्तार आरोपियों की पहचानचोरी की बाइक दिल्ली से हुई बरामददोनों आरोपियों पर मुकदमे दर्ज
मोदीनगर। थाना भोजपुर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र सैनी पुत्र ऋषिपाल सैनी निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बछरायुं जिला अमरोहा (उम्र 19 वर्ष) और आरिफ उर्फ नन्ने पुत्र समीरुद्दीन निवासी ग्राम व थाना मिर्जापुर जिला शाहजहाँपुर (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्तगण ने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने लगभग एक माह पूर्व नंदनगरी, दिल्ली से चोरी की थी। आज वे इस बाइक की नंबर प्लेट हटाकर एक और चोरी करने की फिराक में थे कि पुलिस चेकिंग में पकड़े गए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नंदनगरी, दिल्ली में चोरी का एक मुकदमा और थाना भोजपुर में बरामदगी से संबंधित एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थाना भोजपुर पुलिस।
