भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम, तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने बढ़ाया उत्साह

द्वितीय नेशनल इनडोर मार्शल आर्ट गेम्स 2025 में भिवाड़ी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भिवाड़ी : भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने द्वितीय नेशनल इनडोर मार्शल आर्ट गेम्स 2025 कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 23 मई 2025 को आयोजित हुई, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बने।

कनिष्क और मोहित को गोल्ड, विशाल को ब्रॉन्ज
प्रतियोगिता में भिवाड़ी के कनिष्क यादव ने 13 वर्ष आयु वर्ग और 52 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। मोहित ने भी 13 वर्ष आयु वर्ग में 37 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, विशाल सिंह ने 18 वर्ष आयु वर्ग और 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Bhiwadi players raised the flag in the National Karate Championship, Tijara MLA Mahant Balaknath encouraged them

विधायक महंत बालकनाथ ने खिलाड़ियों को दी बधाई और आशीर्वाद
दिनांक 2 जून 2025 को तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने टपूकड़ा स्थित बाबा नरसिंह आश्रम में खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी, आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्होंने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कोच हेमंत और समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कोच हेमंत ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भिवाड़ी यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष यादव, कराटे कोच हेमंत, टपूकड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमबीर चौहान, दिनेश यादव, विक्रम यादव, मास्टर छीतर मल, सत्य प्रकाश सरपंच, अशोक पार्षद, रवि कुमार मास्टर और अजय चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

युवाओं में बढ़ रही है खेलों के प्रति रुचि
इस प्रकार के आयोजनों और उपलब्धियों से यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। ऐसे मंच उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.