भीम आर्मी ने “खेजड़ी आंदोलन / अरावली बचाओ” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ऐलनाबाद (नोहर), 6 फरवरी | रिपोर्ट: डॉ. एम. पी. भार्गव।भीम आर्मी संगठन नोहर द्वारा खेजड़ी आंदोलन एवं “अरावली बचाओ” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा तथा आमजन के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संगठन की ओर से उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र की अरावली पर्वतमाला में हो रहा अवैध खनन, वन क्षेत्रों की कटाई तथा खेजड़ी जैसे संरक्षण योग्य वृक्षों का नष्ट होना गंभीर चिंता का विषय है। इन गतिविधियों से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है, जलस्तर में गिरावट आ रही है और इसका प्रतिकूल प्रभाव आमजन के जीवन पर पड़ रहा है।

भीम आर्मी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से निम्न बिंदुओं पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है—

अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

खेजड़ी एवं अन्य संरक्षित वृक्षों की कटाई पर सख्त कार्रवाई की जाए।

दोषी व्यक्तियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों पर निगरानी के लिए विशेष टीम का गठन किया जाए।

ज्ञापन में आशा व्यक्त की गई कि प्रशासन इस जनहित के गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक और ठोस कार्रवाई करेगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.