भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत ग्राम शंकर की बाजार में संपन्न

रामपुर: भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत ग्राम शंकर की बाजार में संपन्न हुई पंचायत में वन विभाग में भ्रष्टाचार एवं पिपली वन में अवैध कटान का मुद्दा उठाया गया, किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि वर्तमान में जिम्मेदार अधिकारी जब तक पुराने कर्मचारियों पर शिकंजा नहीं करेंगे तब तक पिपली वन में अवैध कटान नहीं रख पाएगा जंगल की सरकारी जमीन पर कब्जे धन का दुरुपयोग शासन की योजनाओं पर पानी फेर जा रहा है मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष 11 अप्रैल को रामपुर बिजनौर व अन्य जिले वन विभाग से संबंधित ज्ञापन देंगे, कंजरवेटर साहब को 14 अप्रैल को बरेली बड़ा आंदोलन के सब के कार्यालय पर वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव शोएब इजहार खान की अध्यक्षता में होगा बरेली मंडल रामपुर मंडल दोनों मिलकर सब पदाधिकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारी जंगलों में अवैध कटान हरे-भरे पेड़ों को लेकर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आंदोलन आर पार का करें जो पदाधिकारी आंदोलन में शामिल नहीं होगा उसको संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा डीएफओ कार्यालय में 20 से 25 साल से जमे कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाए इसी तरह पिपली के जंगल व अन्य जगहों पर भी कुछ कर्मचारी तैनात हैं जो जंगल को नुकसान पहुंचा रहे हैं पंचायत की अध्यक्षता नजाकत अली ने की संचालन हाजी आलीशान ने किया इस दौरान वक्ताओं में जाकिर अली वारसी लोकेश पांडे महेंद्र सागर सफदर अली इब्ने हसन हाजी शराफत अली इलियास अहमद मोहम्मद अलीम नानक चंद देवी चंद सूरजपाल महावीर सागर आरिफ अली जमुना प्रसाद नन्हे रफी सलमानी जाहिद इफ्तिखार अहमद आदि मौजूद रहें,

Leave A Reply

Your email address will not be published.