भव्य श्याम बाबा जागरण में गूंजे भजनों के स्वर, विजेंद्र भार्गव का हुआ सम्मान

कुचामन सिटी, राजस्थान (डॉ. एम.पी. भार्गव, विशेष संवाददाता) कुचामन सिटी में श्याम बाबा के पावन जागरण का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक Vijendra Bhargav (माधोगढ़) ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरी रात भक्ति रस की सरिता बहती रही और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान विजेंद्र भार्गव का श्याम भक्तों एवं भृगुवंशी भार्गव समाज के बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। Akhil Bharatiya Bhrigu Vanshi Bhargav Samaj Dharmshala Pushkar Samiti के सदस्यों, बीवीएस कुचामन सिटी तथा हिंदू वाहिनी कुचामन सिटी के पदाधिकारियों ने डूंगरी बालाजी मंदिर परिसर में उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र जी भार्गव (निमोद) ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है कि श्याम बाबा की कृपा से उभरते हुए प्रतिभाशाली कलाकार विजेंद्र भार्गव हमारे भार्गव समाज से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज उनका नाम प्रदेश के शीर्ष भजन गायकों की सूची में शुमार हो चुका है।

धर्मेंद्र भार्गव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, संगीत, व्यवसाय एवं राजनीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ताकि सर्वांगीण विकास हो और समाज का नाम रोशन हो।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र भार्गव (अध्यक्ष, पुष्कर बावनी), रवी भार्गव (गौ सेवक), सत्यवान भार्गव (महासचिव), राजेंद्र भार्गव (पूर्व अध्यक्ष), किशनलाल भार्गव (संगठन मंत्री), मदनलाल कुलड़िया (प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी), रूप सिंह राजपुरोहित, ओम प्रकाश स्वामी, हेमंत स्वामी, गिरिराज शर्मा, देवकी नंदन बंसल, रामावतार अग्रवाल तथा ऐलनाबाद (हरियाणा) के डॉ. एम.पी. भार्गव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और सफल बना दिया। पूरा वातावरण श्याम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.