Best Food To Boost Collagen Naturally: देसी खानपान से बढ़ाएं कोलेजन, बिना सप्लीमेंट पाए चमकदार स्किन
हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हेल्दी, जवान और चमकदार बनी रहे। इसमें कोलेजन की अहम भूमिका होती है। आजकल बाजार में कोलेजन पाउडर, ड्रिंक्स और कैप्सूल की भरमार है, जिन्हें लोग तेजी से अपना रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि घर में मौजूद देसी चीजों से भी कोलेजन को प्राकृतिक रूप से बढ़ाया जा सकता है।
कोलेजन न केवल त्वचा को बेहतर बनाता है, बल्कि बालों, नाखूनों, हड्डियों, जोड़ों और मसल्स के लिए भी बेहद जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित डाइट से कोलेजन की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।
क्या है कोलेजन और क्यों है जरूरी
कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो शरीर की त्वचा, मसल्स, हड्डियों, बालों, नाखूनों, जोड़ों, आंखों और यहां तक कि धमनियों को मजबूती और संरचना प्रदान करता है। हमारा शरीर खुद कोलेजन बनाता है, लेकिन उम्र बढ़ने, धूप, प्रदूषण और तनाव के कारण इसका निर्माण कम होने लगता है। इसके चलते त्वचा में झुर्रियां, बालों का कमजोर होना, जोड़ों में दर्द और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
कोलेजन के प्रमुख फायदे
त्वचा ज्यादा लचीली और जवां दिखती है
जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है
मसल्स और हड्डियां मजबूत रहती हैं
बाल और नाखून मजबूत होते हैं
पाचन तंत्र (गट हेल्थ) में सुधार हो सकता है
खाने से कैसे बढ़ाएं कोलेजन
विशेषज्ञों के अनुसार, कोलेजन बढ़ाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है सही खानपान। आइए जानते हैं किन देसी और आसान चीजों से कोलेजन बढ़ाया जा सकता है—
मछली
सैल्मन, सार्डिन और एंकोवी जैसी मछलियां कोलेजन से भरपूर होती हैं, जिन्हें शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है।
सिट्रस फल (संतरा, नींबू, मौसंबी, ग्रेपफ्रूट)
विटामिन C से भरपूर ये फल कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। रोजाना एक गिलास नींबू पानी फायदेमंद माना जाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और सरसों का साग जैसे साग-सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व कोलेजन उत्पादन को बढ़ाते हैं।
अंडा
अंडे की सफेदी में प्रोलिन और सल्फर, जबकि जर्दी में जिंक होता है, जो कोलेजन के लिए जरूरी है। रोज एक पूरा अंडा खाना लाभदायक हो सकता है।
बेरीज
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी विटामिन C का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें स्मूदी या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।
ओट्स
ओट्स में मौजूद अमीनो एसिड और मिनरल्स शरीर में कोलेजन बनाने में सहायक होते हैं।
बोन ब्रॉथ
बोन ब्रॉथ को सबसे अधिक कोलेजन वाला फूड माना जाता है। इसे घर पर बनाकर सेवन करना फायदेमंद होता है।
दालें और बीन्स
राजमा, चना और सफेद बीन्स में अमीनो एसिड और कॉपर होता है, जो शाकाहारियों के लिए कोलेजन बढ़ाने का अच्छा विकल्प है।
नट्स और सीड्स
बादाम, काजू और पंपकिन सीड्स में जिंक होता है, जो कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। रोज एक मुट्ठी नट्स खाने की सलाह दी जाती है।
सप्लीमेंट या देसी तरीका?
विशेषज्ञ मानते हैं कि सप्लीमेंट्स कुछ हद तक असर दिखा सकते हैं, लेकिन प्राकृतिक और लंबे समय तक असर के लिए संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल सबसे बेहतर विकल्प है। देसी और पौष्टिक भोजन से न सिर्फ कोलेजन बढ़ता है, बल्कि संपूर्ण सेहत भी बेहतर होती है।
khabre junction
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें
