हर घर हर गृहिणी’ के लाभार्थी करवाएं ई-केवाईसी

ऐलनाबाद , ( एम पी भार्गव )। अंत्योदय परिवारों को सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर मुहैया करवाने हेतु योजना हर घर हर गृहिणी के सभी लाभार्थियों को शीघ्र बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) पूरा करना अनिवार्य किया गया है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने सभी लाभार्थियों से कहा है कि वे स्व-प्रमाणीकरण संबंधित तेल-गैस विपणन कंपनियों के मोबाइल एप्प इंडियन ऑयल एप्प, भारत गैस व एचपीपे एप्प के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द अपना बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूर्ण करें। यदि किसी लाभार्थी को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.